मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news emperor ashok dhamma vijayadashami yatra extracted from buddhist hills

Chandauli News: बौद्ध पहाड़ियों से निकाली गई सम्राट अशोक धम्म विजयादशमी यात्रा.

"विजयदशमी के दिन सम्राट अशोक ने शस्त्र का त्याग करके बौद्ध धम्म को अपनाया था, जिसके कारण इस दिन को ऐतिहासिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। सम्राट अशोक धम्म विजयादशमी यात्रा भीषमपुर की पहाड़ियों से रथ और डीजे के साथ निकाली गई। वहीं सैकड़ों बाइक सवार लोगों ने बौद्ध उद्घोष के साथ यात्रा में भाग लिया। धम्म यात्रा भगड़ा गांव से उठी और दरजनो गावो होते हुए चकिया में समाप्त हुई"

chandauli

4:09 PM, Oct 3, 2025

Share:

Chandauli News: बौद्ध पहाड़ियों से निकाली गई सम्राट अशोक धम्म विजयादशमी यात्रा.
logo

सैदपुर बाजार में पहुंची धम्म यात्रा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। चकिया तहसील क्षेत्र में गुरुवार को विजयदशमी के पर्व पर सम्राट अशोक धम्म यात्रा निकाली गई। यह यात्रा चकिया ब्लॉक के भीषमपुर की बौद्ध पहाड़ियों से प्रारंभ हुई, जिसका नेतृत्व जिला परिषद सदस्य दशरथ सोनकर और सुधाकर कुशवाहा कर रहे थे। बताते चलें कि विजयदशमी के दिन सम्राट अशोक ने शस्त्र का त्याग करके बौद्ध धम्म को अपनाया था, जिसके कारण इस दिन को ऐतिहासिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। सम्राट अशोक धम्म विजयादशमी यात्रा भीषमपुर की पहाड़ियों से रथ और डीजे के साथ निकाली गई। वहीं सैकड़ों बाइक सवार लोगों ने बौद्ध उद्घोष के साथ यात्रा में भाग लिया।

धम्म यात्रा भगड़ा, गणेशपुर, उचेहरा, शिकारगंज, चकिया, मगरौर, बरहुआ, सैदूपुर, सरैया, इलिया, शहाबगंज, तियरा, उतरौर होते हुए चकिया के तिलौरी स्थित सम्राट लान में पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान विजय धम्म यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सैदूपुर कस्बे में महामाया बौद्ध विहार समिति द्वारा धम्म विजय यात्रा का स्वागत फूल, माला, मिष्ठान और जल आदि व्यवस्थाओं के साथ किया गया। इस दौरान रामविलास मौर्य, वशिष्ठ मौर्य, श्रीकांत मौर्य, सैदूपुर समिति के अध्यक्ष बलवंत मौर्य, अजय कुमार मौर्य, वासुदेव, संदीप मौर्य, नंदलाल, दशरथ, कुंदन, बृजेश, लालजी मौर्य, मार्कण्डेय, रमेश मौर्य, प्रदीप मौर्य, संतोष, शनि, लोकपति सिंह सहित भारी संख्या में लोग स्वागत में शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.