Chandauli News: महिला जन आक्रोश सम्मेलन में नारी शक्ति पर जोर,फूंका गया विपक्षी दलों का पुतला.
"प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल 33% आरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को नेतृत्व, निर्णय क्षमता और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका देने का संकल्प है। उन्होंने इसे भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।"
chandauli
11:29 AM, Apr 28, 2026
Share:


प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में फूंका गया गया विपक्षी दलों का पुतला
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जगदीश सराय स्थित मैक्सवेल नर्सिंग कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जोरदार चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल 33% आरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को नेतृत्व, निर्णय क्षमता और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका देने का संकल्प है। उन्होंने इसे भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।सभा को संबोधित करते हुए सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि वर्षों से लंबित मांग को पूरा कर केंद्र सरकार ने महिलाओं को उनका अधिकार दिलाया है। वहीं राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने इसे “सशक्त नारी, सशक्त भारत” की दिशा में बड़ा कदम बताया। चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास” की भावना साकार हो रही है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और महिला आरक्षण राष्ट्रीय हित का निर्णय है। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। इस दौरान छत्रबली सिंह, सुजीत जायसवाल, शिवराज सिंह, केएन पांडेय, किरन शर्मा, गीता रानी गुप्ता, सुषमा गिरी, निधि तिवारी, रेनू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
