ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news end of road safety month resolution taken to follow traffic rules

Chandauli News: सड़क सुरक्षा माह का समापन, यातायात नियमों के पालन का लिया गया संकल्प.

"एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनवरी माह को सड़क सुरक्षा के लिए विशेष अभियान के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि सर्दियों में सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। पूरे माह जिले के विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए।"

chandauli

10:11 PM, Jan 31, 2026

Share:

Chandauli News: सड़क सुरक्षा माह का समापन, यातायात नियमों के पालन का लिया गया संकल्प.
logo

छात्रों को यातायात नियम के बारे में जानकारी देते एआरटीओ चंदौली डॉक्टर सर्वेश गौतम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पारसनाथ तिवारी नवीन परिसर में शनिवार को परिवहन विभाग चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम, अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी, प्राचार्य प्रो. उदयन, प्रो. संजय एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, लाल बहादुर शास्त्री, पं. पारसनाथ तिवारी और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।

Img

मुख्य अतिथि एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनवरी माह को सड़क सुरक्षा के लिए विशेष अभियान के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि सर्दियों में सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। पूरे माह जिले के विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। इस दौरान 500 से अधिक हेलमेट, सीट बेल्ट और गलत दिशा में वाहन चलाने जैसे मामलों में चालान किए गए। उन्होंने यातायात नियमों के प्रति महिलाओं की कम भागीदारी पर चिंता जताते हुए बताया कि जल्द ही नारी सशक्तिकरण के तहत बालिकाओं के लिए लर्निंग लाइसेंस शिविर लगाए जाएंगे, जो परिवहन सेवा ऐप के माध्यम से घर बैठे बन सकेगा।

विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. वाई. के. राय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतें किसी भी अन्य बीमारी से अधिक हैं। उन्होंने ‘गोल्डन आवर’ की महत्ता बताते हुए कहा कि दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे में अस्पताल पहुंचने से जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेश कुमार तिवारी ने सड़क सुरक्षा से जुड़े दस महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी और छात्र-छात्राओं से संयमित व सतर्क होकर सड़क पर चलने की अपील की।

Img

कार्यक्रम में वाराणसी से आए मंच दूतम के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और संगीत के माध्यम से यातायात नियमों व उनके उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। शुरुआत में एनसीसी कैडेट निधि और स्वास्तिका ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अरुण ने किया, स्वागत प्राचार्य प्रो. उदयन और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. संजय द्वारा किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.