ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news engine of patna rajdhani tejas express failed train remained standing for three and a half hours

Chandauli News: पटना राजधानी तेजस एक्सप्रेस का इंजन फेल, साढ़े तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन.

“राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जा रही पटना राजधानी तेजस एक्सप्रेस का इंजन बहोरा-चंदेल स्टेशन के पास खराब हो गया। तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे खड़ी रही, जबकि अप लाइन पर आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं।”

chandauli

8:26 PM, Oct 28, 2026

Share:

Chandauli News: पटना राजधानी तेजस एक्सप्रेस का इंजन फेल, साढ़े तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन.
logo

राजधानी एक्सप्रेस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जा रही 12309 पटना राजधानी तेजस एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार देर रात दानापुर रेल मंडल के बहोरा-चंदेल स्टेशन के समीप खराब हो गया। इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे तक मौके पर खड़ी रही। काफी प्रयास के बाद भी खराबी दूर नहीं होने पर डीडीयू जंक्शन से दूसरा इंजन भेजा गया। इसके बाद ट्रेन को डीडीयू स्टेशन लाया गया और रात करीब दो बजे नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

जानकारी के अनुसार, पटना राजधानी तेजस एक्सप्रेस राजेंद्र नगर से निर्धारित समय पर नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। दानापुर मंडल के बहोरा-चंदेल स्टेशन के पास अचानक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे ट्रेन का परिचालन रुक गया। मौके पर मौजूद लोको पायलट और तकनीकी कर्मचारियों ने इंजन को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसकी सूचना रेल प्रशासन को दी गई। इसके बाद डीडीयू जंक्शन से दूसरा इंजन भेजने की व्यवस्था की गई। दूसरा इंजन पहुंचने के बाद उसे ट्रेन से जोड़ा गया और ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

विज्ञापन

पटना राजधानी तेजस एक्सप्रेस का इंजन खराब होने से अप लाइन पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें अलग-अलग स्थानों पर खड़ी रहीं। कई एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों की देरी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इंजन में आई तकनीकी खराबी की जांच कराई जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.