Chandauli News: 35 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरा इंजीनियर, स्थानीय युवक की बहादुरी से बची जान.
"रेस्क्यू के दौरान चंदौली निवासी संजय ने साहस का परिचय देते हुए सीढ़ी के सहारे कुएं में उतरकर बेहोश पड़े इंजीनियर तक पहुंच बनाई। उसने पानी का छिड़काव कर उन्हें होश में लाया, जिसके बाद पुलिस और फायर कर्मियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।"
chandauli
6:42 PM, Jul 13, 2026
Share:


कुएं से बाहर निकल गए व्यक्ति से पूछताछ करते स्थानीय लोग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसुरी गांव में रविवार देर रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। निर्माणाधीन न्यायालय परियोजना में कार्यरत करीब 40 वर्षीय इंजीनियर 35 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया। घंटों तक वह कुएं में बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के इरोड निवासी मुरलीधर निर्माणाधीन कोर्ट परियोजना में इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह कुएं की पटिया पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह लगभग 35 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गए। राहगीरों की सूचना पर डायल-112, सदर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कुएं में पानी नहीं होने के कारण रेस्क्यू अभियान तेजी से चलाया गया।
विज्ञापन
रेस्क्यू के दौरान चंदौली निवासी संजय ने साहस का परिचय देते हुए सीढ़ी के सहारे कुएं में उतरकर बेहोश पड़े इंजीनियर तक पहुंच बनाई। उसने पानी का छिड़काव कर उन्हें होश में लाया, जिसके बाद पुलिस और फायर कर्मियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सदर कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय युवक की बहादुरी की सराहना करते हुए इसे मानवता और साहस का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
