ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news escalator broken at ddu station since last one week passengers forced to climb hundred stairs problems of elderly people increased

Chandauli News: डीडीयू स्टेशन पर एक सप्ताह से खराब एस्केलेटर, सौ सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर यात्री, बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी.

“हावड़ा-दिल्ली रेल रूट के व्यस्त डीडीयू जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया एस्केलेटर पिछले एक सप्ताह से बंद है। इसके चलते यात्रियों को फुट ओवरब्रिज तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है।”

chandauli

11:12 AM, Nov 2, 2026

Share:

Chandauli News: डीडीयू स्टेशन पर एक सप्ताह से खराब एस्केलेटर, सौ सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर यात्री, बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी.
logo

डीडीयू जंक्शन पर बंद पड़ा स्वचालित सीढ़ी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार बड़े बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। हावड़ा-दिल्ली रेल रूट के अति व्यस्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया एस्केलेटर पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा है। इसके बंद रहने से यात्रियों को टिकट लेने के बाद प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए करीब सौ सीढ़ियां चढ़नी पड़ रही हैं। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और सामान लेकर चलने वाले यात्रियों को हो रही है। सीढ़ियां चढ़ने के दौरान बुजुर्ग यात्रियों की सांसें फूल रही हैं, वहीं व्यवस्था को लेकर यात्रियों में नाराजगी भी है।

Img

इस महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन पर रोजाना 30 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। त्योहारों के सीजन में यात्रियों की संख्या और बढ़ जाती है। स्टेशन के यात्री हॉल के आगे 10 रेलवे लाइनें हैं। ऐसे में यात्रियों को यात्री हॉल से सीढ़ियों के सहारे फुट ओवरब्रिज तक पहुंचना पड़ता है, जिसके बाद रैंप और लिफ्ट के जरिए अपने प्लेटफार्म तक जाते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने वर्ष 2019 में यहां एस्केलेटर लगवाया था, ताकि फुट ओवरब्रिज तक पहुंचने में आसानी हो सके।

विज्ञापन

Img

बताया जाता है कि रखरखाव के अभाव में एस्केलेटर अक्सर खराब हो जाता है। इसके सुरक्षित संचालन के लिए रेलवे की ओर से फैसिलिटेटर भी तैनात किया गया है। साथ ही रोजाना दो घंटे इसे बंद रखा जाता है, ताकि गर्म होकर खराब न हो। इसके बावजूद पिछले एक सप्ताह से एस्केलेटर बंद होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि एस्केलेटर की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसे जल्द ही सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.