मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news eunuch who went to market mysteriously goes missing police starts search

Chandauli News: बाजार गयी किन्नर रहस्यमय तरीके से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश.

"इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है और जल्द ही सुराग मिलने की उम्मीद है।"

chandauli

7:30 PM, Mar 7, 2026

Share:

Chandauli News: बाजार गयी किन्नर रहस्यमय तरीके से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश.
logo

लापता चिरई किन्नर की फ़ाइल फ़ोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज बाजार से एक किन्नर के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय चिरई किन्नर बीते 5 मार्च की शाम से घर नहीं लौटी हैं। घटना के बाद से उनके साथियों और परिजनों में चिंता का माहौल है और किसी अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है। इस संबंध में खुशबू किन्नर ने शनिवार को बलुआ थाने में लिखित तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, मोहरगंज गांव निवासी चिरई किन्नर 5 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे किसी निजी कार्य से मोहरगंज बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटीं तो परिजनों और साथियों की चिंता बढ़ गई। देर रात तक इंतजार के बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। चिरई किन्नर की संरक्षक खुशबू किन्नर ने बताया कि पहले रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया गया। आसपास के गांवों और बाजारों में भी तलाश की गई, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और तलाश तेज कर दी है। पुलिस टीम संभावित स्थानों पर पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि उनकी आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि परिजन और साथी उनकी सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.