ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news even after allotment of land forest dwellers did not have housing

Chandauli News: जमीन आवंटन के बाद भी वनवासियों का नहीं बना आवास.

सकलडीहा कस्बे में फोरलेन सड़क चौड़ीकरण के दौरान दस बनवासियों का आशियाना उजड़ गया था, सकलडीहा एसडीएम कुंदन राज कपूर के निर्देश पर वनवासियों को तीन माह पूर्व जमीन का आवंटन किया गया था.

chandauli

8:30 PM, Aug 10, 2025

Share:

Chandauli News: जमीन आवंटन के बाद भी वनवासियों का नहीं बना आवास.
logo

आवास का निर्माण नहीं होने पर नाला और तालाब किनारे रखने को मजबूर है बनवासी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। सकलडीहा तहसील के टिमिलपुर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान दस बनवासियों का आशियान उजड़ गया था। एसडीएम कुंदन राज कपूर की तत्परता से सभी विस्थापित बनवासियों को तीन माह पूर्व भूमि आवंटित कर दी गई है। इसके बाद भी सचिव की लापरवाही के कारण आज तक आवास निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया। जबकि शासन की ओर से ऐसे गरीब परिवार को छत मुहैया कराए जाने का निर्देश है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से जीरो प्रावर्टी के तहत पात्र गरीबों को पीएम और सीएम आवास मुहैया कराने का निर्देश है। इसके बाद भी पंचायत सचिव की उपेक्षा के कारण टिमिलपुर गांव के ऐसे दस बनवासियों का फोरलेन में आशियाना उजड़ने के बाद भी आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया।

Img

सड़क किनारे झोपड़ी में रहने को मजबूर वनवासी

विज्ञापन

जबकि आवास के लिए तहसील प्रशासन की ओर से भूमि भी तीन माह पूर्व आवंटित कर दी गई है। कार्यदायी संस्था की ओर से उक्त भूमि पर मिट्टी भी गिराई गई है। आवास के अभाव में टिमिलपुर बनवासी बस्ती के गरीब परिवार तालाब और नाला के किनारे बरसात में प्लास्टिक डालकर जीवन व्यतीत करने के लिए मजबूर हैं। इसके बाद भी ब्लॉक के अधिकारी से लेकर पंचायत सचिव आवास निर्माण को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव की ओर से बड़ी-बड़ी बातें कहकर कॉलोनी बनाने का दावा किया जाता है। जबकि अभी तक एक शौचालय का भी निर्माण तक नहीं हो पाया है। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि बनवासियों के लिए भूमि आवंटित कर दी गई है। सकलडीहा ब्लॉक के अधिकारियों के माध्यम से शीघ्र ही आवास निर्माण कार्य भी शुरू कराया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.