Chandauli News: हम भले ही वह काम न करें जिससे खुदा मिले, पर वह काम जरूर करें जिससे दुआ मिले.
हर वर्ष अंकित अपने मुँह बोली बहन से बंधवाते है राखी.
chandauli
7:32 PM, Aug 9, 2025
Share:


दृष्टिहीन बहन से राखी बंधवाते नवयुवक जन सेवा समिति के अध्यक्ष अंकित जायसवाल.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। नवयुवक जन सेवा समिति के तत्वाधान में रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन के अटूट प्यार के पर्व पर समिति के अध्यक्ष अंकित जायसवाल ने सैयदराजा के बघही स्थित वनवासी क्षेत्र की एक नेत्रहीन बहन सरोजा से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राखी बंधवाकर पुनः एक वर्ष के लिए उसकी सभी देखभाल के खर्च उठाने का वादा किया। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सरोजा जन्म से नेत्रहीन है, उसे मुंह बोली बहन मानकर प्रत्येक वर्ष राखी बांधने का कार्य करते हैं और उसके सभी खर्च उठाने का वादा करते हैं।
मुंहबोली बहन को उपहार देते अध्यक्ष अंकित जायसवाल
विज्ञापन
जनहित और सामाजिक कार्यों में प्रत्येक व्यक्ति को कहीं न कहीं ऐसी बहनों से राखी बांधकर उन्हें वादा करना चाहिए कि उनकी देखभाल के लिए कुछ न कुछ सहयोग करेगा। समिति के प्रत्येक सदस्य कहीं न कहीं जरूरतमंदों की सेवा में लगे रहते हैं और उनकी जरूरतों को पूरा करने का कार्य करते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा यात्रा में वनवासी लोगों को तिरंगा वितरित किया गया तथा बच्चों को मिठाइयां दी गईं, जिसमें समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही अमन अली सहयोग के रूप में उपस्थित रहे।



