ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news evm awareness campaign will start from november 20 demonstrations will be held at six centers in the district

Chandauli News: 20 नवंबर से शुरू होगा ईवीएम जागरूकता अभियान, जिले के छह केंद्रों पर होगा प्रदर्शन.

“चंदौली में 20 नवंबर से ईवीएम और वीवीपैट जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान शुरू होगा। इसके लिए जिले में छह ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर बनाए गए हैं। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रशिक्षण के लिए चिह्नित मशीनों को अलग कराकर डबल लॉक स्ट्रांग रूम में सुरक्षित कराया।”

chandauli

10:34 AM, Nov 20, 2026

Share:

Chandauli News: 20 नवंबर से शुरू होगा ईवीएम जागरूकता अभियान, जिले के छह केंद्रों पर होगा प्रदर्शन.
logo

डीएम और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के मजबूरी में खोला जा रहा है EVM स्ट्रांग रूम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जिले में ईवीएम और वीवीपैट के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 20 नवंबर से विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान शुरू होगा। इसके लिए जिले में छह ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर (ईडीसी) बनाए गए हैं। गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रशिक्षण और जागरूकता के लिए चिह्नित ईवीएम-वीवीपैट मशीनों को अलग कराकर सुरक्षित रखवाया।

Img

प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) में ओके पाई गई मशीनों में से प्रशिक्षण के लिए निर्धारित मशीनों की विधिवत स्कैनिंग कराई गई। इसके बाद निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत इन्हें अलग वेयरहाउस में डबल लॉक स्ट्रांग रूम में रखकर सील कर दिया गया। इस प्रक्रिया में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी और अधिकारियों को नियमित निगरानी के साथ रिकॉर्डिंग की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि 20 नवंबर से शुरू होने वाला यह अभियान चुनाव की घोषणा होने तक लगातार संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य आम लोगों और विभिन्न हितधारकों को ईवीएम की कार्यप्रणाली की जानकारी देना है, ताकि मतदान के समय किसी मतदाता को असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि जिले में कुल छह ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर बनाए गए हैं। इनमें एक केंद्र कलेक्ट्रेट परिसर में और पांच केंद्र जिले की सभी तहसीलों में स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर मतदाताओं को ईवीएम की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन कर जानकारी दी जाएगी। आने वाले दिनों में जागरूकता वैन और सोशल मीडिया अभियान के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Img

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए अलग की गई मशीनों को तहसील स्तरीय केंद्रों तक भेजा जाएगा। गुरुवार देर रात अथवा शुक्रवार सुबह तक मशीनें संबंधित केंद्रों पर पहुंच जाएंगी, जिसके बाद 20 नवंबर से प्रदर्शन शुरू होगा। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.