ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news ex servicemen and joint team of rpf will stop smuggling liquor from goods train

Chandauli News: मालगाड़ी से शराब की तस्करी रोकेंगे पूर्व सैनिक और आरपीएफ की संयुक्त टीम.

"डीएफसीसी के महाप्रबंधक सुरक्षा आशीष मिश्र ने डीडीयू मंडल के आरपीएफ के स्थानीय निरीक्षक, डीएफसीसी के सुरक्षा अधिकारियों के साथ-साथ डीएफसी सुरक्षा में सोननगर से ऊंचडीह के बीच तैनात पूर्व सैनिकों को त्योहारी सत्र में सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का निर्देश दिया"

chandauli

5:01 PM, Sep 27, 2025

Share:

Chandauli News: मालगाड़ी से शराब की तस्करी रोकेंगे पूर्व सैनिक और आरपीएफ की संयुक्त टीम.
logo

समीक्षा बैठक करते डीएफसीसी के महाप्रबंधक सुरक्षा आशीष मिश्र

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसी) की सुरक्षा को लेकर नगर के मानस नगर स्थित कार्यालय में डीएफसीसी के सुरक्षा कर्मियों और आरपीएफ की समन्वय बैठक हुई। बैठक में दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और डाला छठ जैसे त्योहारी सत्र और बिहार में चुनाव के दौरान मालगाड़ियों से शराब की तस्करी रोकने पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान डीएफसीसी की सुरक्षा में पूर्व सैनिकों की तैनाती पर चर्चा की गई। कहा गया कि पूर्व सैनिक मालगाड़ी से शराब तस्करी रोकेंगे। वहीं, डीएफसीसी की सुरक्षा भी मजबूत होगी। बैठक में डीएफसीसी के महाप्रबंधक सुरक्षा आशीष मिश्र ने डीडीयू मंडल के आरपीएफ के स्थानीय निरीक्षक, डीएफसीसी के सुरक्षा अधिकारियों के साथ-साथ डीएफसी सुरक्षा में सोननगर से ऊंचडीह के बीच तैनात पूर्व सैनिकों को त्योहारी सत्र में सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान रेल और डीएफसी की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए डीएफसीसी और आरपीएफ के समन्वय से काम करने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि बिहार चुनाव और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शराब तस्करों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके मंसूबों पर कड़ा प्रहार करना है। बैठक में आरपीएफ डीडीयू के निरीक्षक पीके रावत, मानसनगर के निरीक्षक शाहिद खान, क्राइम ब्रांच के निरीक्षक प्रभारी अर्जुन यादव, मंडल निरीक्षक अरुण राम, निरीक्षक बीके तिवारी, विशेष आसूचना के निरीक्षक प्रभारी संदीप कुमार, निरीक्षक ब्रजेश कुमार, डीएफसी डीडीयू के वरिष्ठ निरीक्षक सुरक्षा वीके सिंह, मिर्जापुर के निरीक्षक सुरक्षा अखिलेश तिवारी के साथ ही डीएफसी सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिक शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.