मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news explosives illegal pistol found under ganga bridge secret of vicious criminal on remand revealed

Chandauli News: गंगा पुल के नीचे से मिला विस्फोटक, अवैध पिस्टल, रिमांड पर शातिर अपराधी खुला राज.

"बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि विकास सिंह इस ब्लास्ट कांड का मुख्य साजिशकर्ता है। इससे पूर्व इस मामले में चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।"

chandauli

8:32 PM, Jan 30, 2026

Share:

Chandauli News: गंगा पुल के नीचे से मिला विस्फोटक, अवैध पिस्टल, रिमांड पर शातिर अपराधी खुला राज.
logo

बलुआ पुलिस द्वारा बरामद किया गया विस्फोटक सामग्री, रिमांड में लिया गया अपराधी.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली।। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज में किन्नर के घर हुए सनसनीखेज बम ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस कांड के मुख्य आरोपी और कथित साजिशकर्ता विकास सिंह को न्यायालय के आदेश पर पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

Img

पुलिस के अनुसार, 22 दिसंबर की रात मोहरगंज स्थित खुशबू किन्नर के घर जोरदार विस्फोट हुआ था, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। मामले की जांच के दौरान विकास सिंह की भूमिका सामने आई थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा पुल के नीचे ग्राम सराय इलाके से चार जिलेटिन रॉड, विस्फोटक उपकरण, कनेक्टर, तार, एक अवैध 22 बोर पिस्टल, मैगजीन तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद सामग्री को देखकर पुलिस भी चौंक गई, क्योंकि इससे किसी बड़ी आपराधिक साजिश की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

Img

बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि विकास सिंह इस ब्लास्ट कांड का मुख्य साजिशकर्ता है। इससे पूर्व इस मामले में चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। लंबे समय से फरार चल रहा विकास सिंह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था, जिसकी गिरफ्तारी के बाद जांच को अहम दिशा मिली है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी गंभीर रहा है। उसके खिलाफ चोरी, मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर पूरे नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.