Chandauli News: 24 फाइनेंस कंपनियों के नाम पर चल रहा था फर्जी साइबर फ्रॉड गैंग, कई संदिग्ध हिरासत में.
“चंदौली के मुगलसराय में फाइनेंस कंपनियों के नाम पर कथित साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर कुछ लोगों को पकड़ा है और वहां मिले सिस्टम व दस्तावेजों की जांच की जा रही है।”
chandauli
9:38 PM, Sep 29, 2026
Share:


कैलाशपुरी मोड़ स्थित आदित्य विजन के बगल में हुई बिल्डिंग में छापेमारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में 24 फाइनेंस कंपनियों के नाम का इस्तेमाल कर साइबर फ्रॉड किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। आदित्य विजन के बगल स्थित एक मकान में पुलिस ने छापेमारी कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक मौके पर मिले कंप्यूटर सिस्टम, दस्तावेज और अन्य सामान की जांच की जा रही है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ के जरिए पुलिस कथित साइबर फ्रॉड गैंग के नेटवर्क और उसके संचालन से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि मकान में कुछ लोग फाइनेंस कंपनियों के नाम का इस्तेमाल कर साइबर फ्रॉड से जुड़ी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान की जांच की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े बताए जा रहे दस्तावेज व अन्य सामान को जांच के लिए कब्जे में लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं और फाइनेंस कंपनियों के नाम का इस्तेमाल किस तरीके से किया जा रहा था।
विज्ञापन
सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक फर्जी साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा हुआ है। मामले में गहनता से जांच और पूछताछ की जा रही है तथा कुछ लोगों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों के सिस्टम आदि को चेक किया जा रहा है और यह जानकारी जुटाई जा रही है कि गैंग के सदस्यों ने कहां-कहां और किस तरह की गतिविधियां की हैं। पुलिस के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद मामले में विस्तृत जानकारी सामने आएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।



