Chandauli News: शराब ठेके के पास 9 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार.
“चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 9 लीटर देशी शराब बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।”
chandauli
10:01 PM, Sep 29, 2026
Share:


सकलडीहा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान ईटवा गांव स्थित शराब ठेके के समीप से एक युवक को 9 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान सोनभद्र जिले के कर्मा थाना क्षेत्र के चाड़ी गांव निवासी राजेश यादव के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे ईटवा गांव के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान शराब ठेके के समीप संदिग्ध गतिविधि के आधार पर युवक को रोककर जांच की गई। तलाशी लेने पर उसके पास से 9 लीटर देशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस का कहना है कि सकलडीहा और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब की बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।गिरफ्तार युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।



