Chandauli News: चर्चित कफ सिरप मामला: दो फर्जी दवा फर्म के शटर का ताला तोड़कर पुलिस ने जांच.
"मकान मालकिन पूनम अरोड़ा ने बताया कि अनुबंध के बाद फर्म संचालक महज दो बार ही दुकान पर आया था। इसके बाद दुकान लगातार बंद रही, हालांकि किराया हर दो-तीन महीने में आकर दिया जाता था। जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम ने दोबारा शटर पर ताला लगाकर स्थान छोड़ दिया"
chandauli
9:25 PM, Jan 3, 2026
Share:


पड़ा इलाके में फर्जी फर्म कि जांच करने पहुंचे एसपी द्वारा गठित जांच टीम के प्रभारी अर्जुन सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव इलाके में कोडीनयुक्त कफ सीरप के अवैध कारोबार को लेकर प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। शनिवार को गठित जांच दल ने पड़ाव चौराहे पर स्थित आकाश प्लाजा कटरा में वर्ष 2022 में पंजीकृत समृद्धि इंटरप्राइजेज नामक दवा फर्म की जांच की। जानकारी के अनुसार यह फर्म अंजलि रानी कसेरा पत्नी प्रशांत कुमार, निवासी हबीबपुर (वाराणसी) के नाम से पंजीकृत है, लेकिन जांच में फर्म का संचालन फर्जी तरीके से किया जाना सामने आया है। दुकान लंबे समय से बंद होने के कारण जांच टीम ने मकान मालकिन पूनम अरोड़ा की मौजूदगी में शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गहन जांच-पड़ताल की।
मकान मालकिन पूनम अरोड़ा ने बताया कि अनुबंध के बाद फर्म संचालक महज दो बार ही दुकान पर आया था। इसके बाद दुकान लगातार बंद रही, हालांकि किराया हर दो-तीन महीने में आकर दिया जाता था। जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम ने दोबारा शटर पर ताला लगाकर स्थान छोड़ दिया। बताया गया कि इससे एक दिन पूर्व शुक्रवार को जांच दल ने पड़ाव-भूपौली मार्ग पर मढ़िया गांव स्थित नगीना यादव के कटरे में पंजीकृत विष्णु मेडिकल हाल की भी जांच की थी।इस दौरान मकान मालिक नगीना यादव ने बताया कि करीब दस महीने पहले वाराणसी निवासी विष्णु नामक व्यक्ति ने तीन हजार रुपये अग्रिम देकर दुकान किराए पर ली थी,
विज्ञापन
लेकिन तीन महीने तक दुकान नहीं खोली। बाद में एक दिन आकर केवल बोर्ड लगवाया, फोटो खिंचवाई और चला गया। कोडीनयुक्त कफ सीरप के अवैध कारोबार से जुड़े इस मामले में फर्जी रूप से संचालित दवा फर्मों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



