Chandauli News: राजकीय महिला महाविद्यालय में विदाई और स्वागत समारोह, जास्मिन बनीं मिस फेयरवेल और तराना मिस फ्रेशर.
“सैयदराजा के राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को बीकॉम की पासआउट छात्राओं के लिए विदाई और प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं के स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनोरंजक खेलों में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया, जिसमें जास्मिन बानो को मिस फेयरवेल और तराना बानो को मिस फ्रेशर चुना गया।”
chandauli
10:09 PM, Sep 9, 2026
Share:


राजकीय महिला महाविद्यालय में मिस फेयरवेल और मिस फ्रेशर के साथ शिक्षक गण
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत के लोहियानगर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को छात्राओं के लिए फेयरवेल और फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं की ओर से किया गया, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार सिंह ने की।
समारोह में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनोरंजक गेम्स में भी हिस्सा लिया। छात्राओं के उत्साह और प्रतिभा ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जास्मिन बानो को मिस फेयरवेल और तराना बानो को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. ऋतेष गौरव और डॉ. श्रद्धा मिश्रा ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार सिंह ने नवप्रवेशित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने और महिला सशक्तिकरण के लिए उच्च शिक्षा महत्वपूर्ण साधन है। छात्राओं को पढ़ाई पूरी लगन और मनोयोग से करनी चाहिए।
प्राचार्य ने पासआउट छात्राओं से कहा कि महाविद्यालय में तीन वर्षों के दौरान उन्होंने जो कुछ सीखा है, उसे अपने आचरण और व्यवहार में उतारते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ें। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन छात्रा श्वेता कुमारी और खुशनामा ने किया। इस दौरान डॉ. हेमंत कुमार निराला, डॉ. अजय कुमार सोनकर, डॉ. अभय राज यादव, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. रीतेश कुमार सिंह, डॉ. संकट मोचन झा, डॉ. अमित कुमार, प्रमोद कुमार केशरी, पवन कुमार, शिव शंकर कुमार और राजन पांडेय समेत बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।



