ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news farewell ceremony in government women s college varsha yadav became miss farewell

Chandauli News: राजकीय महिला महाविद्यालय में विदाई समारोह, वर्षा यादव बनीं मिस फेयरवेल.

“सैयदराजा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए पासआउट छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह से प्रतिभाग किया।”

chandauli

5:56 PM, Sep 14, 2026

Share:

Chandauli News: राजकीय महिला महाविद्यालय में विदाई समारोह, वर्षा यादव बनीं मिस फेयरवेल.
logo

फेयरवेल समारोह में छात्राओं के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य और शिक्षक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। नगर पंचायत सैयदराजा के लोहियानगर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार की शाम बीए पासआउट छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार सिंह ने की, जबकि आयोजन तृतीय वर्ष की छात्राओं ने किया। समारोह के दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं प्रस्तुत कीं। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर छात्रा वर्षा यादव को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया।

महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. रवि प्रकाश, प्रो. सुनील कुमार और डॉ. अजय कुमार सोनकर ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार सिंह ने कहा कि महाविद्यालय छात्राओं को उनके करियर की ऊंचाइयों तक पहुंचने का माध्यम रहा है। उन्होंने छात्राओं से महाविद्यालय से अपना जुड़ाव बनाए रखने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा दिव्यज्योति पांडेय ने किया। इस अवसर पर डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. रीतेश कुमार सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. ऋतेष गौरव, डॉ. श्रद्धा मिश्रा, डॉ. संकट मोचन झा, डॉ. अमित कुमार, प्रमोद कुमार केशरी, पवन कुमार, शिव शंकर कुमार और राजन पांडेय सहित सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.