ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news farewell party in government women s college ankita kumari became miss farewell

Chandauli News: राजकीय महिला महाविद्यालय में फेयरवेल पार्टी, अंकिता कुमारी बनीं मिस फेयरवेल.

“सैयदराजा के राजकीय महिला महाविद्यालय में बीएससी पास आउट छात्राओं के लिए फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गेम्स में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अंकिता कुमारी को मिस फेयरवेल चुना गया।”

chandauli

6:18 PM, Sep 4, 2026

Share:

Chandauli News: राजकीय महिला महाविद्यालय में फेयरवेल पार्टी, अंकिता कुमारी बनीं मिस फेयरवेल.
logo

फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य और शिक्षक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत के लोहियानगर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को बीएससी की पास आउट छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन थर्ड ईयर की छात्राओं ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने की।

फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके साथ ही कई मनोरंजक गेम्स का भी आयोजन हुआ। छात्राओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर छात्रा अंकिता कुमारी को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. हेमंत कुमार निराला, डॉ. अजय कुमार सोनकर, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. नीरज सिंह और डॉ. अमित कुमार ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में तीन वर्षों के दौरान उन्होंने जो कुछ भी सीखा है, उसे अपने आचरण और व्यवहार में उतारते हुए जीवन में लगातार आगे बढ़ें।

विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य ज्ञान के साथ अच्छे संस्कार और व्यवहार को जीवन में अपनाना भी है।कार्यक्रम का संचालन छात्रा सुहानी और शिम्पी ने किया। इस दौरान डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. अभय राज यादव, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. सर्वेश तिवारी, डॉ. रितेश कुमार सिंह, डॉ. संकट मोचन झा, डॉ. श्रद्धा मिश्रा, प्रमोद कुमार केशरी, पवन कुमार, शिव शंकर कुमार और राजन पांडेय समेत महाविद्यालय की सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.