मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news farmer dies due to collision with high speed bike chaos in the family

Chandauli News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम.

"इस संबंध में सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि बाइक की टक्कर से किसान की मौत हुई है। बाइक सवार युवक को वाहन सहित पकड़ लिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

10:15 PM, Feb 7, 2026

Share:

Chandauli News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

शिव शंकर राजभर की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा,(चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के पास शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में 56 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बाइक सवार को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Img

मृतक शिवशंकर राजभर उर्फ ननहकू शुक्रवार की शाम दुर्गा मंदिर में आयोजित भजन-कीर्तन में शामिल होने के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान कमालपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Img

किसान की मौत की खबर मिलते ही पत्नी मीना देवी, बेटियों राजवंती, विद्यावंती, पूनम, सरोज और पुत्र पप्पू राजभर सहित पूरे परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। वहीं सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने परिजनों से मुलाकात कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.