Chandauli News: धान की रोपाई की तैयारी के बीच किसान की करंट लगने से मौत, मचा कोहराम.
“धान की रोपाई की तैयारी में जुटे किसान की पहले खेत में तबीयत बिगड़ी और कुछ देर बाद घर में पंखा चालू करते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया।”
chandauli
2:01 PM, Jul 28, 2026
Share:


मृतक संदीप विश्वकर्मा की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय किसान संदीप विश्वकर्मा की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। संदीप धान की रोपाई की तैयारी में दिनभर खेत में काम कर रहे थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
जानकारी के अनुसार, संदीप विश्वकर्मा रविवार को अपने खेत में धान की रोपाई के लिए तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान तेज गर्मी और उमस के कारण उन्हें चक्कर आ गया और वह खेत में ही गिर पड़े। आसपास मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल घर पहुंचाया, जहां कुछ देर आराम करने के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ। बताया जाता है कि देर रात उन्होंने कमरे में पंखा चलाने के लिए स्विच ऑन करने का प्रयास किया। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। परिजन जब तक उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना और पोस्टमार्टम कराए बिना ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, संदीप विश्वकर्मा परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। वह लघु एवं सीमांत किसान होने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए निजी नौकरी भी करते थे। उनकी असमय मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में शोक का माहौल है।
