ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news farmer injured in cattle attack dies during treatment chaos in the family

Chandauli News: छुट्टा गोवंश के हमले में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम.

“चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के अमावल गांव में छुट्टा गोवंश के हमले में गंभीर रूप से घायल किसान की करीब आठ दिन बाद वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी सकलडीहा पुलिस को दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराने की बात कही है।”

chandauli

9:13 PM, Sep 28, 2026

Share:

Chandauli News: छुट्टा गोवंश के हमले में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

मृतक किसान विकास सिंह की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के अमावल गांव में छुट्टा गोवंश के हमले में गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय किसान विकास सिंह की रविवार को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी सकलडीहा कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर मिलने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी।

परिजनों के मुताबिक विकास सिंह बीते 19 सितंबर की सुबह अपने खेत से धान की फसल देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक छुट्टा गोवंश ने उन पर हमला कर दिया। बताया गया कि गोवंश ने किसान को उठाकर कई बार सड़क पर पटक दिया, जिससे उनके सिर, शरीर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह गोवंश को वहां से भगाया और घायल किसान को इलाज के लिए चतुर्भुजपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया, जहां से बाद में वाराणसी के निजी अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन

करीब आठ दिनों से वाराणसी के निजी अस्पताल में विकास सिंह का उपचार चल रहा था। रविवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी नीतू सिंह, बेटियां निशा सिंह और छोटी सिंह तथा बेटा सत्यम सिंह सहित परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं किसान की मौत के बाद गांव में भी छुट्टा गोवंश की समस्या को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि किसान की मौत की जानकारी मिली है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.