ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news farmers angry over lack of cleaning of canal

Chandauli News: नहर की सफाई न होने से किसानों में आक्रोश.

"किसानों ने बताया कि करीब बीस वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक सुशील सिंह के प्रयास से माइनर की आखिरी बार सफाई कराई गई थी। इसके बाद से आज तक नियमित सफाई नहीं हुई। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि माइनर की पूरी लंबाई में शीघ्र सफाई कराई जाए"

chandauli

6:11 PM, Jan 2, 2026

Share:

Chandauli News: नहर की सफाई न होने से किसानों में आक्रोश.
logo

चहनियां में माइनर को दिखाते किसान

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। भुपौली पंप से जुड़ी चहनियां माइनर की लंबे समय से समुचित सफाई न होने के कारण किसानों की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है। पानी के अभाव में कई किसानों की अब तक सिंचाई नहीं हो सकी है। आधी-अधूरी सफाई और कच्छप गति से चल रहे कार्य को लेकर किसानों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। चहनियां क्षेत्र में भुपौली पंप नहर से निकली बेलवानी होते हुए चहनियां तक सिंचाई के लिए बनी माइनर की वर्षों से नियमित सफाई नहीं कराई गई। परिणामस्वरूप माइनर पाटने के कगार पर पहुंच गई है। इससे इस माइनर पर निर्भर सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई संकट में पड़ गई है और खेती पिछड़ती जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व इस समस्या की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने माइनर की सफाई के लिए कार्य तो शुरू कराया, लेकिन कुछ दूरी तक सफाई कर मोबाइल से फोटो खींचकर औपचारिकता पूरी कर ली गई और कार्य फिर ठंडे बस्ते में चला गया। चहनियां के पूर्व प्रधान अशोक मिश्रा, सुभाष मिश्रा, पप्पू मिश्रा, रामअवध यादव, सुरेश यादव सहित अन्य किसानों ने बताया कि करीब बीस वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक सुशील सिंह के प्रयास से माइनर की आखिरी बार सफाई कराई गई थी। इसके बाद से आज तक नियमित सफाई नहीं हुई। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि माइनर की पूरी लंबाई में शीघ्र सफाई कराई जाए, ताकि समय से सिंचाई हो सके और फसलों को बचाया जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.