मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news farmers protested against the multipurpose hub project refused to give land

Chandauli News: बहुउद्देशीय हब परियोजना का किसानों ने किया विरोध, जमीन देने से किया इनकार.

"किसानों ने सर्वसम्मति से योजना के खिलाफ असहमति जताई। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि उनकी सहमति के बिना किसी भी प्रकार की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया आगे न बढ़ाई जाए।"

chandauli

5:48 PM, Apr 21, 2026

Share:

Chandauli News: बहुउद्देशीय हब परियोजना का किसानों ने किया विरोध, जमीन देने से किया इनकार.
logo

AI तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा,(चंदौली).

चंदौली। सदर तहसील क्षेत्र के फुटियॉ, जेठमलपुर और बगहीं कुंभापुर गांवों में प्रस्तावित बहुउद्देशीय हब परियोजना को लेकर किसानों में नाराजगी सामने आई है। रविवार को जेठमलपुर में आयोजित सामूहिक बैठक में प्रभावित गांवों के किसानों ने एक स्वर में परियोजना के लिए जमीन न देने का निर्णय लिया।

बैठक में किसानों ने कहा कि उनकी जमीन ही उनके जीवन और आजीविका का मुख्य आधार है। यदि अधिग्रहण किया गया तो वे भूमिहीन हो जाएंगे और उनके सामने जीविकोपार्जन का संकट खड़ा हो जाएगा। इस कारण सभी किसानों ने सर्वसम्मति से योजना के खिलाफ असहमति जताई। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि उनकी सहमति के बिना किसी भी प्रकार की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया आगे न बढ़ाई जाए। बैठक में सैकड़ों किसान मौजूद रहे और अपने हक के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

इस मौके पर अवधेश मौर्या, हरि नारायण यादव, वहाब अंसारी, हरिदेव यादव, तबारक अली, विनोद मौर्या, आनंद चौहान, शमीम राइन, गुड्डू सिंह, अब्बास बदरुद्दीन राइन, हाजी नसीमुद्दीन सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.