मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news farmers surrounded sdm office in protest against smart meter protest postponed on assurance

Chandauli News: स्मार्ट मीटर के विरोध किसानों ने घेरा एसडीएम कार्यालय, आश्वासन पर धरना स्थगित.

"धरना दे रहे हैं किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो लोग स्वयं मीटर हटाने को मजबूर होंगे। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने किसानों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभाग को जांच कर उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया। किसानों ने फिलहाल एक माह के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया।"

chandauli

8:42 PM, Apr 9, 2026

Share:

Chandauli News: स्मार्ट मीटर के विरोध किसानों ने घेरा एसडीएम कार्यालय, आश्वासन पर धरना स्थगित.
logo

एसडीएम सकलडीहा को मांग पत्र सौंपते जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह और किसान नेट

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली). 

चंदौली। सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को किसान यूनियन के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर के विरोध तथा मुंसफी कोर्ट की स्थापना की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। बाद में एसडीएम कुंदन राज कपूर के आश्वासन पर धरना एक माह के लिए स्थगित कर दिया गया।

Img

धरना दे रहे किसानों का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिलों में भारी गड़बड़ी सामने आ रही है। उनका कहना है कि कई उपभोक्ताओं को अत्यधिक और गलत बिल भेजे जा रहे हैं, जबकि कुछ मामलों में बिना बिजली कनेक्शन के भी बिल जारी किए जा रहे हैं। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि जांच और कार्रवाई के नाम पर बिजली विभाग की ओर से उत्पीड़न और अवैध वसूली की जा रही है।

विज्ञापन

Img

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मामूली खपत के बावजूद उपभोक्ताओं को चार से आठ हजार रुपये तक के बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो लोग स्वयं मीटर हटाने को मजबूर होंगे। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम कुंदन राज कपूर ने किसानों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभाग को जांच कर उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसडीओ सियाराम यादव,दीनानाथ श्रीवास्तव, पिंटू पाल गुड्डू पासवान, अंजनी सिंह,गुड्डू शर्मा, विजय पासवान, करुणाकर पाण्डेय, राढू यादव, अखिलेश यादव,श्यामसुंदर अंकित कुमार सहित अन्य रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.