ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news farmers took out a padyatra in protest against vindhya expressway expressed their protest by setting up jan chaupal

Chandauli News: विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में किसानों ने निकाली पदयात्रा, जन चौपाल लगाकर जताया विरोध.

"बरहनी ब्लॉक के नेवादा गांव में रविवार को दर्जनों गांवों के किसानों ने विंध्य एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहित की जा रही कृषि योग्य जमीन के विरोध में पदयात्रा निकाली। किसानों ने जन चौपाल लगाकर जमीन अधिग्रहण वापस लेने की मांग की और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।"

chandauli

12:10 AM, Sep 15, 2026

Share:

Chandauli News: विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में किसानों ने निकाली पदयात्रा, जन चौपाल लगाकर जताया विरोध.
logo

विरोध स्वरूप पदयात्रा निकालते ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। विकासखंड बरहनी के ग्राम सभा नेवादा में रविवार को विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में दर्जनों गांवों के किसानों ने पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। तेजोपुर से शुरू हुई पदयात्रा प्रीतमपुर और खरखोली होते हुए नेवादा पहुंची, जहां जन चौपाल का आयोजन किया गया।

Img

जन चौपाल में किसानों ने एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहित की जा रही उपजाऊ कृषि भूमि का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की खेती योग्य जमीन का अधिग्रहण तत्काल वापस लिया जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान किसान ‘विंध्य एक्सप्रेस वे वापस लो’ और ‘जो किसानों के हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा’ जैसे नारे लगाते रहे। पदयात्रा और जन चौपाल में तेजोपुर, महमदपुर, बरठी कमरौर, परेवां, सुंडेहरा, नेवादा, परसिया और सोगाई समेत दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसान शामिल रहे।

विज्ञापन

Img

प्रदर्शन में आलोक सिंह परेवां, विद्या विनय शंकर कुशवाहा, चंद्रिका, जोखन, वीरेंद्र मास्टर, गुरदयाल यादव, बाबूलाल यादव और शमशेर चौहान सहित अन्य किसान मौजूद रहे। अध्यक्षता अशोक सिंह परेवां ने की, जबकि संचालन रामनारायण यादव नेवादा और संतोष यादव खेदाई नरायनपुर ने संयुक्त रूप से किया।





headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.