मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news farmers took to the streets against vindhya expressway demanding cancellation of land acquisition

Chandauli News: विंध्य एक्सप्रेसवे के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान, भूमि अधिग्रहण रद्द करने की मांग.

"किसान नेता रतन सिंह और दीनानाथ श्रीवास्तव ने सरकार से परियोजना पर पुनर्विचार करने की मांग की।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।"

chandauli

6:19 PM, Jun 4, 2026

Share:

Chandauli News: विंध्य एक्सप्रेसवे के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान, भूमि अधिग्रहण रद्द करने की मांग.
logo

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते प्रभावित किसान

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर ब्यूरो.

चंदौली। विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में बुधवार को सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। जमीन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जुटे किसानों ने जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की।

Img

किसानों का कहना है कि परियोजना से क्षेत्र की उपजाऊ कृषि भूमि प्रभावित होगी और कई किसानों के खेत दो हिस्सों में बंट जाएंगे। इससे खेती-किसानी, सिंचाई व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। किसानों ने कर्मनाशा नदी क्षेत्र में बाढ़ और जलभराव की आशंका भी जताई। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने "विकास चाहिए, लेकिन खेती की कीमत पर नहीं" और "कटेंगे, मरेंगे, आंदोलन करेंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे" जैसे नारे लगाए। 

विज्ञापन

Img

किसान नेता रतन सिंह और दीनानाथ श्रीवास्तव ने सरकार से परियोजना पर पुनर्विचार करने की मांग की।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.