मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news farmers troubled by dariyapur minor drought and irrigation crisis warned of agitation

Chandauli News: दरियापुर माइनर सूखी, सिंचाई संकट से परेशान किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी.

“चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र में बरसात के मौसम के बावजूद दरियापुर माइनर में पानी नहीं पहुंचने से किसानों के सामने सिंचाई का संकट गहरा गया है। किसानों ने जल्द पानी छोड़े जाने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।”

chandauli

9:12 PM, Jul 31, 2026

Share:

Chandauli News: दरियापुर माइनर सूखी, सिंचाई संकट से परेशान किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी.
logo

दरियापुर माइनर में पानी के अभाव में उगी घास-फूस और सूखी पड़ी नहर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा (चंदौली)

चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र में सरेहुआ से निकलने वाली दरियापुर माइनर में पानी नहीं आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। करीब 13 किलोमीटर लंबी इस माइनर से जुड़े सैकड़ों किसानों की हजारों एकड़ फसल सिंचाई के अभाव में प्रभावित हो रही है। बरसात का मौसम होने के बावजूद रजवाहा और माइनर सूखी पड़ी है।

Img

दरियापुर माइनर रूपेठा, चांदपुर, कटेहरा, बहबलपुर, चकरिया, बथावर, दरियापुर, घरचित, सकलपुर, रतनपुरा, ओड़वली, पदुमनाथपुर, तेनुवट, चतुर्भुजपुर, बरठी, बहरवानी, खोर, मनियारपुर, ओनावल, डैना होते हुए तुलसी आश्रम और अगहरबीर बहुरिया तक जाती है। किसानों का कहना है कि पानी न आने से नहर घास-फूस और जलकुंभी से पट गई है, जिससे खेती पर संकट गहरा गया है।

विज्ञापन

Img

किसान नेता बांसदेव यादव, मुकेश कुमार, राजीव दीक्षित, मुरली राजभर और नितिन तिवारी सहित अन्य किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द माइनर में पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गंगा में पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण नहरों में जलापूर्ति प्रभावित है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.