ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news farmers upset due to fisheries in the pond without medium the crops of farmers are being destroyed due to filling water in the pond 04082025 tKWrUp

Chandauli News: तालाब में बिना मेडबंदी के मछली पालन से किसान परेशान, तालाब में पानी भरने से किसानों की फसल डूबकर हो रही बर्बाद.

Chandauli News: तालाब में बिना मेडबंदी के मछली पालन से किसान परेशान, तालाब में पानी भरने से किसानों की फसल डूबकर हो रही बर्बाद.

12:00 AM, Jun 7, 2025

Share:

Chandauli News: तालाब में बिना मेडबंदी के मछली पालन से किसान परेशान, तालाब में पानी भरने से किसानों की फसल डूबकर हो रही बर्बाद.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: फरीद अहमद, कमालपुर।

चंदौली। बरहनी विकास खंड के ग्राम सभा पिपरदहा के बरिला गांव में पट्टा किए गए तालाब में बिना मेडबंदी के मछली पालन करने से किसानों की फसल डूब जा रही है। किसानों को अपनी गाढ़ी कमाई पट्टा धारक की लापरवाही से गंवाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी दबंगई दिखाते हुए पट्टा धारक तालाब का मेडबंदी नहीं कर रहा है। किसानों ने इसकी शिकायत विधायक सुशील सिंह, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से की। बावजूद किसानों की समस्याओं का निदान आज तक नहीं हो पाया।कंदवा थाना क्षेत्र के बरिला गांव में आराजी नंबर 83 में चार एकड़ का तालाब है। तहसील प्रशासन ने गांव के ही नरेंद्र राम को तालाब में मछली पालन के लिए पट्टा किया है। तालाब में मछली पालन के लिए पट्टा धारक की ओर से मेडबंदी नहीं की गई है। बरसात के दिनों में मेडबंदी नहीं होने से तालाब के अगल-बगल किसानों के खेत जलमग्न हो जाते हैं। इससे किसानों को अपनी गाढ़ी कमाई लापरवाह तालाब पट्टा धारक की वजह से गंवाना पड़ जाता है।

विज्ञापन

किसान अर्जुन, रामजनम, रामअवध, मनोज, राजेंद्र, अशोक आदि किसानों ने तालाब में मेडबंदी की समस्या को लेकर विधायक सुशील सिंह, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से गुहार लगाई। बावजूद आज तक किसानों की समस्या का निदान नहीं हो सका। इससे किसान अपनी समस्या लेकर काफी परेशान हैं। तालाब में मेडबंदी नहीं होने से बरसात का पानी खेतों में जाने से फसल जलमग्न हो जाती है। इससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। किसानों की गाढ़ी कमाई डूबने से परिवार का जीविकोपार्जन करने में काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। शिकायत के बाद भी दबंग तालाब पट्टा धारक बेखौफ अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है। किसानों ने चेताया कि समय रहते इस बार बरसात से पूर्व समस्या का निदान नहीं हुआ तो सैयदराजा जमानिया मार्ग पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.