Chandauli News: किसानों को 50% अनुदान के साथ मिलेगा हाइब्रिड मक्का बीज.
"जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि जायद सीजन में मक्का की बुवाई का यह सबसे उपयुक्त समय है। ऐसे में किसान अपने-अपने विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से संपर्क कर अनुदान का लाभ उठा सकते हैं। बीज का वितरण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जा रहा है।"
chandauli
9:55 PM, Mar 10, 2026
Share:


जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जायद सीजन में मक्का की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने किसानों के लिए विशेष व्यवस्था की है। जिले के किसानों को हाइब्रिड मक्का बीज पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है, जिससे कम लागत में बेहतर उत्पादन का अवसर मिलेगा।
कृषि विभाग की योजना के तहत यह बीज त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम और संकर बीजों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान अपने नजदीकी राजकीय कृषि बीज भंडारों से यह बीज प्राप्त कर सकते हैं। फिलहाल भंडारों पर HQPM-5 प्रजाति का हाइब्रिड मक्का बीज उपलब्ध है, जिसका विक्रय मूल्य 285 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि जायद सीजन में मक्का की बुवाई का यह सबसे उपयुक्त समय है। ऐसे में किसान अपने-अपने विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से संपर्क कर अनुदान का लाभ उठा सकते हैं। बीज का वितरण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बीज खरीदते समय किसानों को पूरा मूल्य जमा करना होगा। इसके बाद अनुदान की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे किसान के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। इसके लिए किसानों को बीज खरीदते समय आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
