ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news meeting with cc team to control road accidents instructions to monitor black spots

Sonbhadra News: सड़क हादसों पर लगाम लगाने को सीसी टीम के साथ बैठक, ब्लैक स्पॉट पर निगरानी के निर्देश.

सोनभद्र में सड़क हादसों पर लगाम लगाने को पुलिस ने कसी कमर। एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने सीसी टीम के साथ बैठक कर ब्लैक स्पॉट पर निगरानी के निर्देश दिए। ओवरस्पीडिंग, नशे में ड्राइविंग और यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी प्रभावी कार्रवाई।

sonbhadra

7:09 PM, Sep 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: सड़क हादसों पर लगाम लगाने को सीसी टीम के साथ बैठक, ब्लैक स्पॉट पर निगरानी के निर्देश.
logo

पुलिस लाइन चुर्क में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की बैठक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में सीसी टीम के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की समीक्षा की गई। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर वहां विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने तथा नशे की हालत में ड्राइविंग करने वालों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में दुर्घटना होने की स्थिति में तत्काल राहत और सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि दुर्घटना संभावित स्थानों की लगातार निगरानी करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि हादसों में कमी लाई जा सके। पुलिस अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने में आमजन की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर सिंह, यातायात प्रभारी नरेंद्र सिंह, आरआई मो. नदीम, सीसी टीम प्रभारी तथा उपनिरीक्षक एमटी सहित संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.