Chandauli News: रफ्तार रोकने पर युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से गर्दन पर वार.
"मंगलवार की शाम जब अरविंद अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी हमलावरों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया और बाद में धारदार वस्तु से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।"
chandauli
11:04 PM, Apr 9, 2026
Share:


हमले में घायल युवक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढिया गांव में मंगलवार की देर शाम पुरानी कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के ही अरविंद यादव पर कुछ मनबढ़ युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले जमकर मारपीट की और फिर धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अरविंद किसी तरह जलीलपुर चौकी पहुंचा और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले गली में तेज रफ्तार बाइक चलाने को लेकर अरविंद और एक युवक के बीच कहासुनी हुई थी। अरविंद ने बाइक सवार को सावधानी से चलने की नसीहत दी थी, जिससे नाराज युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रच ली। मंगलवार की शाम जब अरविंद अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी हमलावरों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया और बाद में धारदार वस्तु से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मुग़लसराय पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
