Chandauli News: बबलू सोनकर हत्याकांड में पिता-पुत्र गिरफ्तार, रिंग रोड के पास से पकड़े गए आरोपी.
“अलीनगर के रेमां गांव में बच्चों के विवाद के बाद हुई मारपीट में घायल बबलू सोनकर की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों पिता-पुत्र हैं और घटना के बाद से वांछित चल रहे थे।”
chandauli
9:33 PM, Sep 18, 2026
Share:


अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता पुत्र
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमां गांव में बच्चों के विवाद के बाद हुई मारपीट में बबलू सोनकर की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोतीलाल सोनकर और उसके पुत्र गोलू उर्फ राजा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 16 सितंबर की शाम बच्चों के विवाद को लेकर मोतीलाल और गोलू का बबलू सोनकर से विवाद हुआ था। आरोप है कि गाली-गलौज और मारपीट के दौरान बबलू के पेट में नुकीले सरिये से कई बार हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था, जहां 17 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर अलीनगर थाने में हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पचफेड़वा रिंग रोड के पास से मोतीलाल सोनकर (48) और गोलू उर्फ राजा (19) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



