मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news father and son hit by unknown vehicle after bike slipping on highway i both died

Chandauli News:हाइवे iबाइक फिसलने के बाद अज्ञात वाहन की चपेट में आए पिता-पुत्र, दोनों की मौत.

"इस संबंध में सदर कोतवाली अंतर्गत कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सड़क हादसे में घायल पिता-पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।"

chandauli

12:13 AM, May 22, 2026

Share:

Chandauli News:हाइवे iबाइक फिसलने के बाद अज्ञात वाहन की चपेट में आए पिता-पुत्र, दोनों की मौत.
logo

AI तस्वीर.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। बाइक फिसलने के बाद दोनों अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार बिहार के दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेच्छा गांव निवासी रमेश गुप्ता अपने पुत्र शिवांश गुप्ता के साथ बाइक से वाराणसी स्थित कोनिया स्थित मकान जा रहे थे। इसी दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र में यूनियन बैंक के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक गिरते ही दोनों अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Xपरिजन आनन-फानन में दोनों को वाराणसी लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान पिता रमेश गुप्ता और पुत्र शिवांश गुप्ता की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। इस संबंध में सदर कोतवाली अंतर्गत कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सड़क हादसे में घायल पिता-पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.