मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news father and son who attacked with sword due to old rivalry arrested weapon recovered

Chandauli News: पुरानी रंजिश में तलवार से हमला करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, हथियार बरामद.

"गुड्डू अंसारी ने कथित तौर पर परिवार की महिला सदस्य के साथ अभद्र टिप्पणी कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि गुड्डू अंसारी, उसके पुत्र महफूज आलम समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडे और तलवार से हमला कर दिया।"

chandauli

11:25 PM, Jul 12, 2026

Share:

Chandauli News: पुरानी रंजिश में तलवार से हमला करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, हथियार बरामद.
logo

सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के ककरही- मनराजपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तलवार (बड़ा खंजर), एक लाठी और 220 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

सैयदराजा पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई की रात घर में भोजन को लेकर भाई-बहन के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले गुड्डू अंसारी ने कथित तौर पर परिवार की महिला सदस्य के साथ अभद्र टिप्पणी कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि गुड्डू अंसारी, उसके पुत्र महफूज आलम समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडे और तलवार से हमला कर दिया। हमले में शिवप्रकाश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका कान कट गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता राजनाथ सेठ भी गंभीर रूप से घायल हुए।

विज्ञापन

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुड्डू अंसारी और उसके पुत्र महफूज आलम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.