Chandauli News: सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू के पिता का निधन, माधोपुर में उमड़ा सैलाब.
"रामअवध सिंह का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। जीवनपर्यंत उन्होंने खेती-किसानी को अपनाया और अपने परिश्रम से परिवार को आर्थिक मजबूती प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने हैदराबाद, तेलंगाना और कर्नाटक में व्यवसाय खड़ा कर एक सफल उद्यमी के रूप में पहचान बनाई। संस्कार, एकजुटता और सरल स्वभाव उनकी पहचान रहे"
chandauli
2:46 PM, Nov 26, 2025
Share:


अपने पिता के साथ पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: खुशहाल पठान.
चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के पिता रामअवध सिंह (80) का बुधवार अलसुबह निधन हो गया। उन्होंने वाराणसी स्थित हेरिटेज अस्पताल में अंतिम सांस ली। बीते करीब पंद्रह दिनों से वह फेफड़ों में संक्रमण से जूझ रहे थे। निधन की खबर के बाद परिवार, रिश्तेदारों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, रामअवध सिंह तेलंगाना से चंदौली अपनी पुत्री मीना सिंह ‘गुड़िया’ से मिलने आए थे, इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। 11 नवंबर को उन्हें हेरिटेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फेफड़े में संक्रमण की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान कुछ समय के लिए स्थिति में सुधार भी हुआ, लेकिन 26 नवंबर की भोर में उनकी तबीयत दोबारा खराब हुई और उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
निधन के बाद उनका शव पैतृक गांव माधोपुर लाया गया। अंतिम दर्शन को लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। ग्रामीणों से लेकर राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोग नम आंखों से अंतिम विदाई देने पहुंचे। रामअवध सिंह का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। जीवनपर्यंत उन्होंने खेती-किसानी को अपनाया और अपने परिश्रम से परिवार को आर्थिक मजबूती प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने हैदराबाद, तेलंगाना और कर्नाटक में व्यवसाय खड़ा कर एक सफल उद्यमी के रूप में पहचान बनाई। संस्कार, एकजुटता और सरल स्वभाव उनकी पहचान रहे।
उन्होंने अपने इकलौते पुत्र मनोज सिंह डब्लू और पौत्र प्रशांत सिंह को योग्य उत्तराधिकारी के रूप में तैयार करने की जिम्मेदारी भी निभाई थी। उनका अंतिम संस्कार धानापुर के गुरेनी गंगा घाट पर किया जाएगा, जहां पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू उन्हें मुखाग्नि देंगे। स्वर्गीय रामअवध सिंह अपने पीछे भरापूरा परिवार और एक मजबूत वैचारिक विरासत छोड़ गए हैं। परिवार, शुभचिंतकों और समर्थकों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।



