Chandauli News: पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने दी जान.
"बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि घर में पारिवारिक कलह चल रहा था। गुरुवार की रात घर से सौ मीटर दूर राहुल निषाद ने बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया"
chandauli
1:23 PM, Oct 10, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के पूरा गणेश में गुरुवार की रात 22 वर्षीय युवक राहुल निषाद ने बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पूरा गणेश गांव के निवासी राहुल निषाद, पुत्र दिनेश निषाद, मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके पिता भी मुंबई में नौकरी करते हैं। पंद्रह दिन पहले राहुल घर आया था। राहुल की शादी तीन वर्ष पहले मिर्जापुर के चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसकी पत्नी उषा देवी इन दिनों मायके में हैं। उनके एक संतान का जन्म पंद्रह दिन पहले हुआ है। घर में पारिवारिक कलह से तंग आकर राहुल ने गुरुवार की रात घर से सौ मीटर दूर बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाया। घटना की सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। इस संदर्भ में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि घर में पारिवारिक कलह चल रहा था। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद पिता दिनेश और माता सुनैना देवी का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन



