मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news female leopard released in chandraprabha sanctuary caught in lakhimpurkhiri now there are three leopards in the sanctuary area

Chandauli News: चन्द्रप्रभा सेंचुरी में छोड़ा गया लखीमपुरखीरी में पकड़ा गया मादा तेंदुआ, अब सेंचुरी एरिया हो गए तीन तेंदुए.

"वन विभाग ने चंदौली में तेंदुए को छोड़ने से पहले स्थानीय लोगों को अलर्ट किया था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जंगल क्षेत्र में अनावश्यक प्रवेश न करें, क्योंकि जंगली जानवरों के हमले का खतरा बना रहता है। लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।"

chandauli

9:48 PM, Mar 30, 2026

Share:

Chandauli News: चन्द्रप्रभा सेंचुरी में छोड़ा गया लखीमपुरखीरी में पकड़ा गया मादा तेंदुआ, अब सेंचुरी एरिया हो गए तीन तेंदुए.
logo

पिजरें में कैद चंद्रप्रभा सेंचुरी एरिया में छोड़ा गया मादा तेंदुआ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.

चंदौली। नौगढ़ तहसील के चन्द्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य में लखीमपुर खीरी से पकड़ी गई मादा तेंदुआ को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रूप से छोड़ दिया। यह वही तेंदुआ है, जिस पर लखीमपुर क्षेत्र में लोगों पर हमले के आरोप थे। वन विभाग ने इसे प्राकृतिक वातावरण में छोड़ते हुए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए। इससे पहले भी सेंचुरी क्षेत्र में एक नर और एक मादा तेंदुआ को छोड़ा जा चुका है। दोनों तेंदुओं को बिजनौर से लाया गया था। 

Img

लखीमपुर खीरी में इस तेंदुए को लेकर भारी दहशत का माहौल था। तीन दिन पहले एक दर्दनाक घटना में 7 साल की बच्ची को तेंदुआ जबड़े में दबाकर उठा ले गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों और सिख समुदाय में आक्रोश फैल गया था और 5 दिन के भीतर तेंदुआ पकड़ने की मांग उठी थी। वन विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया था। वन विभाग ने चंदौली में तेंदुए को छोड़ने से पहले स्थानीय लोगों को अलर्ट किया था।

विज्ञापन

Img

वन विभाग ने चंदौली में तेंदुए को छोड़ने से पहले स्थानीय लोगों को अलर्ट किया था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जंगल क्षेत्र में अनावश्यक प्रवेश न करें, क्योंकि जंगली जानवरों के हमले का खतरा बना रहता है। लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.