Chandauli News: एसआईआर कार्य में लापरवाही पर महिला सफाई कर्मी निलंबित.
"सकलडीहा एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि एसआईआर कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और हर हाल में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में लगकर बीएलओ का सहयोग करना होगा"
chandauli
8:13 PM, Nov 24, 2025
Share:


सकलडीहा तहसील
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लापरवाही पर एक महिला सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। बीडीओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया था, जिसमें डेढ़गांवा की तैनात सफाई कर्मी द्वारा एसआईआर कार्य में बीएलओ का सहयोग नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई।
निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत ने पाया कि सफाई कर्मी अपने जगह दूसरे से कार्य करा रही थी और गांव में गंदगी की शिकायत मिली। इस पर एडीओ पंचायत ने सख्त कार्रवाई करते हुए सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया। इसके अलावा एक सफाई कर्मी का एक दिन का वेतन रोक दिया गया और दो सफाई कर्मियों को चेतावनी दी गई।
डीएम के निर्देश पर बीडीओ और एडीओ ने विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया था। इस दौरान एसआईआर कार्य में लापरवाही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि एसआईआर कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और हर हाल में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में लगकर बीएलओ का सहयोग करना होगा।
विज्ञापन



