ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news fierce attacks on ancestral home with sticks five injured serious allegations leveled against outpost in charge

Chandauli News: पुश्तैनी घर को लेकर जमकर चले लाठी डंडे, पांच घायल, चौकी प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप.

"सकलडीहा कोतवाल दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मारपीट में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही घूस से जुड़े आरोपों को निराधार बताया"

chandauli

8:23 PM, Dec 29, 2025

Share:

Chandauli News: पुश्तैनी घर को लेकर जमकर चले लाठी डंडे, पांच घायल, चौकी प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप.
logo

घायल महिला

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के खोर गांव में सोमवार को पुश्तैनी घर को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों तरफ से कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं एक पक्ष ने डेढ़ावल चौकी प्रभारी पर घूस लेकर अभद्रता करने और घर से लॉक मोटरसाइकिल उठवाने का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार खोर गांव निवासी राजभजन राम (50) अपने शिक्षक पुत्र अपरबल (35) के साथ घर पर बैठे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में राजभजन राम और उनके पुत्र अपरबल गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों के सिर फटने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरे पक्ष से गीता (38), अंशु (18) और महदेई (50) भी घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही सकलडीहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। घायल अपरबल का आरोप है कि पुश्तैनी घर को लेकर उन्हें पहले से ही मारपीट की धमकियां दी जाती रही हैं। वहीं दूसरे पक्ष की महदेई ने पुरानी रंजिश के चलते विवाद होने की बात कही।

मामले में एक पक्ष ने डेढ़ावल चौकी प्रभारी पर घूस लेकर एकतरफा कार्रवाई करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। हालांकि चौकी प्रभारी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद बताया है। इस संबंध में सकलडीहा कोतवाल दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मारपीट में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही घूस से जुड़े आरोपों को निराधार बताया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.