Chandauli News: रिंग रोड पर भीषण भिड़ंत: रॉन्ग साइड ट्रेलर ने टैंकर को मारी टक्कर, चालक घायल.
"हादसे के बाद टैंकर से तेल सड़क पर फैल गया, जिससे आग लगने की आशंका बढ़ गई थी। स्थिति को देखते हुए फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर सड़क को सुरक्षित कराया और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।"
chandauli
9:36 PM, Mar 25, 2026
Share:


घटना के बाद लगी आग को बुझाने मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय क्षेत्र के मवई गांव के सामने रिंग रोड पर बुधवार को तेज रफ्तार वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। रॉन्ग साइड से आ रहे 22 चक्का ट्रेलर ने सामने से आ रहे टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर ही अटक गए और रिंग रोड पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटाकर आवागमन बहाल कराया गया। हादसे के बाद टैंकर से तेल सड़क पर फैल गया, जिससे आग लगने की आशंका बढ़ गई थी। स्थिति को देखते हुए फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर सड़क को सुरक्षित कराया और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घायल चालक को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी है।
