Chandauli News: शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन,
"वायरल वीडियो में भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं को विरोध करते देखा गया, जिससे साफ है कि इस मुद्दे को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।"
chandauli
6:57 PM, Apr 2, 2026
Share:


सड़क जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए दुकान को तत्काल हटाने की मांग की। इस दौरान महिलाओं की भी भारी भागीदारी देखने को मिली, जिससे आंदोलन और तेज हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली जा रही है, वहां पहले भी मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। ऐसे में यहां शराब की दुकान खुलने से शराबियों का जमावड़ा लगेगा और आए दिन विवाद, मारपीट जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं। लोगों ने आशंका जताई कि इससे इलाके की शांति भंग होगी और कभी भी बड़ी वारदात हो सकती है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि जनहित को देखते हुए शराब की दुकान को तुरंत अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए। उनका कहना है कि गांव का माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए यह जरूरी कदम है।



