Chandauli News: किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो हुआ वायरल.
"चकिया पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
2:37 PM, Mar 6, 2026
Share:


हमलावरों से युवक को छुड़ाने परिजन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के पुरानी चकिया इलाके में गुरुवार शाम करीब पांच बजे दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। मारपीट में घायल एक युवक को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
