ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news fighting between two parties at dhanapur intersection allegations of waving weapons police engaged in investigation

Chandauli News: धानापुर चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट, असलहा लहराने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी.

“चंदौली के धानापुर थाना चौराहे के पास दो पक्षों में मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। एक पक्ष ने गाली-गलौज, मारपीट और असलहा लहराने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामले की जांच कर रही है।”

chandauli

1:02 PM, Oct 9, 2026

Share:

Chandauli News: धानापुर चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट, असलहा लहराने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी.
logo

धानापुर थाने में मौजूद हिरासत में लिए गए लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना चौराहे के पास शाम को किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना से कुछ देर के लिए चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

Img

मेढ़वा निवासी आलोक सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वह अपने सहयोगी अमन के साथ कविता स्वीट हाउस के पास चाय पी रहे थे। इसी दौरान अमादपुर निवासी मार्कण्डेय सिंह के पुत्र वीर बहादुर सिंह और राजबीर सिंह वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शिकायतकर्ता ने असलहा लहराने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन

Img

घटना को लेकर क्षेत्र में वर्चस्व का विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि, विवाद के कारणों और लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।धानापुर थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों को थाने पर बैठाकर पूछताछ की जा रही है। मारपीट में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.