Chandauli News:गोबर पर भैंस चढ़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, सात घायल.
"सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत नई बाजार चौकी प्रभारी विजय राज ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
7:10 PM, Jan 19, 2026
Share:


सकलडीहा सीएचसी में उपचार कराते घायल ग्रामीण
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पौनी गांव में रविवार को मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। गोबर पर भैंस के पैर रखने को लेकर हुए इस विवाद में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी दशरथ सोनकर के घर के बाहर रखे गोबर पर किसी भैंस के चढ़ जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। दशरथ सोनकर ने इसके लिए अपने भाई राजेश सोनकर को जिम्मेदार ठहराते हुए पूछताछ की। इसी दौरान कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन
मारपीट में एक पक्ष से 22 वर्षीय ममता कुमारी, 40 वर्षीय मीरा, 45 वर्षीय दशरथ सोनकर और 18 वर्षीय राहुल सोनकर घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से 50 वर्षीय राजेश सोनकर, 18 वर्षीय सुरेंद्र सोनकर और 58 वर्षीय जयप्रकाश सोनकर घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। ममता कुमारी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। नई बाजार चौकी प्रभारी विजय राज ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



