Chandauli News: जमीन विवाद में मारपीट, सात लोगों पर मुकदमा दर्ज.
"सकलडीहा थाना प्रभारी भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि तहसील प्रशासन द्वारा जमीन की पैमाइश कराई गई थी। इसके बाद भी मारपीट की घटना हुई है। पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।"
chandauli
11:30 PM, Feb 27, 2026
Share:


विपक्षीयो द्वारा गिराई गयी दिवार
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By:पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के टेकापुर गांव में बीते बुधवार की शाम जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं तहसील प्रशासन की ओर से जमीन की पैमाइश कर जांच की कार्रवाई भी की गई है। इसके बावजूद विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर राजस्व व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की थी, जिसके बाद चार फीट की दीवार खड़ी कराई गई थी। आरोप है कि प्रशासन के लौटते ही रात में विपक्षी पक्ष के लोग लामबंद होकर पहुंचे और दीवार गिरा दी।
विज्ञापन
जब पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में मंशा तिवारी, उनके पति संपूर्णानंद तिवारी और देवर नीरज तिवारी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां से संपूर्णानंद तिवारी को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
सकलडीहा थाना प्रभारी भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि तहसील प्रशासन द्वारा जमीन की पैमाइश कराई गई थी। इसके बाद भी मारपीट की घटना हुई है। पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
