मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news film pushpa style jugaad adopted for liquor smuggling police caught two smugglers with 663 boxes of liquor

Chandauli News: शराब तस्करी के लिए अपनाया ' फ़िल्म पुष्पा स्टाइल' जुगाड़, पुलिस ने 663 पेटी शराब के साथ दो तस्करों को दबोचा.

"पुलिस और अन्य एजेंसियों से बचने के लिए ट्रक में विशेष रूप से गुप्त केबिन तैयार कराया गया था। एक खेप सुरक्षित पहुंचाने पर उन्हें 50 हजार रुपये और बिक्री पर दो प्रतिशत कमीशन मिलता था।"

chandauli

5:13 PM, Jun 26, 2026

Share:

Chandauli News: शराब तस्करी के लिए अपनाया ' फ़िल्म पुष्पा स्टाइल' जुगाड़, पुलिस ने 663 पेटी शराब के साथ दो तस्करों को दबोचा.
logo

पकड़ी गयी ट्रक पीछे बनाया गया चेम्बर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। पंजाब से बिहार ले जाई जा रही 663 पेटी (5898.600 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को चंदौली पुलिस और सर्विलांस टीम ने पकड़कर अंतरराज्यीय शराब तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए ट्रक के भीतर लोहे का गुप्त केबिन बनवाकर उसे चारों तरफ लकड़ी के बुरादे से ढक दिया था। यह तरीका किसी फिल्मी जुगाड़ से कम नहीं था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे उनकी पूरी योजना नाकाम हो गई। मौके से गुजरात के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

Img

पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रकाश पटेल ने बताया कि पुलिस टीम ने नवीन मंडी समिति गेट के पास वाराणसी-बिहार राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक संख्या JH16K6822 को रोका। चालक और परिचालक ने ट्रक में सिर्फ लकड़ी का बुरादा लदा होने की बात कही, लेकिन गहन तलाशी में ट्रक के अंदर बने गुप्त केबिन से विभिन्न ब्रांड की 663 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 58 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुजरात के हितेश देसाई और उमेश परमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Img

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि शराब पंजाब से बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस और अन्य एजेंसियों से बचने के लिए ट्रक में विशेष रूप से गुप्त केबिन तैयार कराया गया था। एक खेप सुरक्षित पहुंचाने पर उन्हें 50 हजार रुपये और बिक्री पर दो प्रतिशत कमीशन मिलता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.