Chandauli News : हेड कांस्टेबल प्रकाश यादव को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई.
“चंदौली के मेढ़वा गांव निवासी हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र यादव का हार्ट अटैक से निधन हो गया। शनिवार भोर में पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। छोटे बेटे विवेक ने मुखाग्नि दी।”
chandauli
5:50 PM, Oct 10, 2026
Share:


दिवंगत हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र यादव
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के मेढ़वा गांव निवासी और अमेठी के रामगंज पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र यादव (45) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। 8 अक्टूबर को अचानक तबीयत बिगड़ने पर साथी हेड कांस्टेबल बलेंद्र यादव और हेमंत कुमार उन्हें सुल्तानपुर के व्योनिका अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया, जहां 9 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे उनका निधन हो गया।
शनिवार भोर में पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी चंद्रकला यादव गृहिणी हैं। उनके दो बेटे अभिषेक चंद्र यादव और विवेक चंद्र यादव तथा बेटी रिया यादव प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करते हैं। पिता के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। छोटे बेटे विवेक चंद्र यादव ने मुखाग्नि दी और जवान को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
अंतिम यात्रा में जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, पूर्व प्रधान रमाकांत यादव, मंगल कवि, राजा यादव, सपा विधानसभा अध्यक्ष रामजन्म यादव, सोनू सिंह, रामधनी यादव, मुकेश मौर्य और ग्राम प्रधान सियाराम यादव सहित हजारों लोग शामिल हुए। मिलनसार स्वभाव के प्रकाश चंद्र यादव को अंतिम विदाई देते समय गांव का माहौल गमगीन रहा और हर आंख नम दिखी।


