मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news final publication of voter list more than 13 20 lakh voters registered revision process completed

Chandauli News: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 13.20 लाख से अधिक मतदाता दर्ज, पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी.

"जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि पात्र नागरिक अब भी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के लिए भी नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी।"

chandauli

8:21 PM, Apr 10, 2026

Share:

Chandauli News: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 13.20 लाख से अधिक मतदाता दर्ज, पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी.
logo

मतदाता सूची के बारे में जानकारी देते हैं डीएम चंद्र मोहन गर्ग, साथ में अपर जिलाधिकारी भी मौजूद रहे

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत तैयार निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक व प्रेसवार्ता के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और मीडिया को पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

Img

जिलाधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान व्यापक स्तर पर मतदाताओं का सत्यापन किया गया। पूर्व में 14.88 लाख मतदाताओं में से विभिन्न कारणों से बड़ी संख्या में नाम विलोपित किए गए थे, जबकि नए मतदाताओं का पंजीकरण भी हुआ। अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में अब कुल 13,20,890 मतदाता शामिल हैं, जिनमें 7,19,567 पुरुष, 6,01,294 महिला और 29 थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान हजारों शिकायतों और आपत्तियों का निस्तारण किया गया। “बुक ए कॉल विद बीएलओ” एप, राष्ट्रीय शिकायत पोर्टल और जिला संपर्क केंद्र के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निपटाया गया। साथ ही, जिन मतदाताओं ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए या जिनमें विसंगतियां पाई गईं, उनके नाम सूची से हटाए गए।

विज्ञापन

Img

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि पात्र नागरिक अब भी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के लिए भी नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रशासन के अनुसार, अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची एक सप्ताह तक सभी मतदेय स्थलों पर आम जनता के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे सूची का अवलोकन कर किसी भी त्रुटि की जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.