Chandauli News: जनरल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों का सामान जलकर खाक.
"गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों और घरों को नुकसान नहीं पहुंचा। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से मदद की मांग की है"
chandauli
8:02 PM, Dec 26, 2025
Share:


नुकसान का जायजा लेते दुकानदार
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर तिराहे पर स्थित सनोज बाबा की गोमतीनुमा जनरल स्टोर की दुकान में गुरुवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में दुकान में रखा लगभग 22 हजार रुपये नकद और करीब 35 हजार रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। जानकारी के अनुसार सरेसर तिराहे के पास गांव निवासी सनोज बाबा जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। गुरुवार की देर शाम रोज की तरह दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। इसी दौरान रात लगभग 12 बजे अचानक दुकान से आग की लपटें निकलती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर दुकान मालिक मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखा साबुन, तेल, शैंपू, क्रीम, पाउडर, बिस्किट, गुटखा, नमकीन सहित अन्य रोजमर्रा का सामान जलकर खाक हो चुका था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों और घरों को नुकसान नहीं पहुंचा। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से मदद की मांग की है।



