Chandauli News: गोलगप्पा फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख.
"स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कारखानों में फायर सेफ्टी उपकरण और सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।"
chandauli
8:37 PM, May 25, 2026
Share:


आग लगी घटना में गोलगप्पे कारखाने में खाक हुआ सारा सामान
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर(चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के न्यू महाल इलाके में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक गोलगप्पा निर्माण कारखाने में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कारखाने में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
कारखाना संचालक भरत ने बताया कि आग लगने से तैयार गोलगप्पे, आटा, सूजी, तेल और पैकिंग सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। इसके अलावा कारखाने में लगी मशीनें भी आग की चपेट में आकर खराब हो गईं। उन्होंने करीब चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। बताया गया कि जिस मकान में कारखाना संचालित हो रहा था, वहीं परिवार के सदस्य भी रहते हैं। कारखाने में करीब 40 से 50 लोग काम करते हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रिहायशी इलाकों में संचालित छोटे कारखानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे कारखानों में फायर सेफ्टी उपकरण और सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
